Home आवाज़ न्यूज़ बीजेपी इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली के जवाब में 1984 के...

बीजेपी इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली के जवाब में 1984 के सिख विरोधी दंगों के विरोध में प्रदर्शन करेगी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

दिल्ली में रविवार को एक बड़ा राजनीतिक टकराव होने की आशंका है, क्योंकि विपक्षी इंडिया ब्लॉक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय राजधानी में समानांतर प्रदर्शन करेंगे। मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ मार्च और रैली का आयोजन कर रहा है । जिसमें इंडिया ब्लॉक के सांसद एकत्रित होंगे, वे मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खर्गे, हेमंत सोरेन, रेवंत रेड्डी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव सहित कई वरिष्ठ विपक्षी नेताओं के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा का 1984 के सिख विरोधी दंगों के विरोध में प्रदर्शन

इस बीच, भाजपा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए तिलक नगर से हरि नगर तक एक जवाबी प्रदर्शन का आयोजन कर रही है। इस मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा करेंगे। भाजपा का मार्च हरि नगर बस डिपो से पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक शुरू होगा। इस मार्च का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सरदार एचएस फूलका, मंजिंदर सिंह सिरसा और सांसद बंसुरी स्वराज, सिख समुदाय के सदस्यों के साथ करेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में 1984 के दंगों के पीड़ितों के साथ मीडिया को संबोधित किया ।

The post बीजेपी इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली के जवाब में 1984 के सिख विरोधी दंगों के विरोध में प्रदर्शन करेगी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News राष्ट्रीय एकता दिवस पर सल्तनत बहादुर महाविद्यालय में संगोष्ठी संपन्न
Next articleदिल्ली : विपक्ष का मार्च शुरू, राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने का आह्वान किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।