Home आवाज़ न्यूज़ जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या, कानपुर...

जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या, कानपुर में मिला शव

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी बार संघ के अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उनका शव कानपुर में बरामद होने से अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटनाक्रम के अनुसार, ग्यादीन अहिरवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक केस की फाइल के सिलसिले में फोन करके चौराहे पर बुलाया था। जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचे, कार सवार कुछ बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें जालौन से कानपुर ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई। फाइल के बहाने घर से निकले अधिवक्ता फिर जिंदा वापस नहीं लौट सके।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर फोन करने वाला व्यक्ति कौन था और इस हत्या के पीछे क्या कोई पुरानी रंजिश है या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

The post जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या, कानपुर में मिला शव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली : विपक्ष का मार्च शुरू, राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने का आह्वान किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।