उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कालपी बार संघ के अध्यक्ष ग्यादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। उनका शव कानपुर में बरामद होने से अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटनाक्रम के अनुसार, ग्यादीन अहिरवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक केस की फाइल के सिलसिले में फोन करके चौराहे पर बुलाया था। जैसे ही वह बताए गए स्थान पर पहुंचे, कार सवार कुछ बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उन्हें जालौन से कानपुर ले गए, जहां उनकी हत्या कर दी गई। फाइल के बहाने घर से निकले अधिवक्ता फिर जिंदा वापस नहीं लौट सके।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर फोन करने वाला व्यक्ति कौन था और इस हत्या के पीछे क्या कोई पुरानी रंजिश है या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
The post जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष का अपहरण कर हत्या, कानपुर में मिला शव appeared first on Live Today | लाइव टुडे.







