Home आवाज़ न्यूज़ हाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत

हाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत

0
🔊 खबर सुनें

हाथरस में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत के मुंह में चला गया। 6 अगस्त की दोपहर गांव सलेमपुर में धौलपुर (राजस्थान) निवासी 30 वर्षीय हरिओम के साथ यह हादसा हुआ।

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर स्थित निजी स्कूल के सामने पुलिया की नपाई का काम चल रहा था। धौलपुर के थाना मानिया के गांव दुलारा निवासी हरिओम (पुत्र गजाधर) हाथ में धातु की छड़ी लेकर पुलिया नाप रहे थे। वे एक बार ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच गए, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका ध्यान भटक गया। छड़ी ऊपर करते ही वह लाइन से स्पर्श हो गई और तेज धमाका हुआ। करंट लगते ही हरिओम अचेत हो गए।

मौके पर काफी संख्या में मजदूर जमा हो गए। ठेकेदार भी वहां पहुंचे। साथी मजदूर उन्हें बागला जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय हरिओम का छोटा भाई जोगराम भी साथ था। भाई की मौत की खबर सुनते ही वह बदहवास हो गए और फोन से गांव में जानकारी दी।

मृतक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों को पीछे छोड़ दिया है। जोगराम के अनुसार, एक बेटा दो साल का और दूसरा मात्र दो महीने का है। वे लोग करीब ढाई महीने पहले मजदूरी करने यहां आए थे।

सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

The post हाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक बना रही पार्टी
Next articleरुद्रप्रयाग में अलकनंदा, मंदाकिनी नदियाँ चेतावनी स्तर को पार किया ; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।