Home आवाज़ न्यूज़ ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक...

ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक बना रही पार्टी

0
🔊 खबर सुनें

समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण सम्मेलन के जवाब में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ब्राह्मणों के नाम पर अंग्रेजों की ‘बांटो और राज करो’ नीति अपना रही है और ब्राह्मण समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है।

ब्राह्मणों को लेकर सपा पर पाठक के आरोप

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सपा को ब्राह्मण वोटों की जरूरत पड़ती है तभी समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्रा याद आते हैं, लेकिन सत्ता के लिए पार्टी सिर्फ अपने परिवार को आगे रखती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ब्राह्मण वोट देकर पार्टी को सत्ता दिलाएंगे, लेकिन शासन में आने के बाद सपा नेता अपने परिवार की ‘खड़ाऊं’ रखकर राज करेंगे।

पाठक ने सबसे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा के लिए ब्राह्मण महज ‘वोट बैंक की लार’ जैसा है—चुनाव तक पार्टी उसके लिए लार टपकाएगी, लेकिन चुनाव बाद पूछेगी कि ‘कौन ब्राह्मण? किसका ब्राह्मण? कहां का ब्राह्मण?’

जनेश्वर मिश्रा जयंती पर नाराजगी

जनेश्वर मिश्रा की जयंती के आयोजन को लेकर नाराजगी जताते हुए पाठक ने कहा कि इस मौके का इस्तेमाल जनेश्वर जी के व्यक्तित्व और समाजवादी विचारों को सामने लाने के बजाय उन्हें कोसने और ब्राह्मणों को अपमानित करने में किया गया। उन्होंने कहा कि इस ‘नाटक’ से जनेश्वर मिश्रा की आत्मा को जरूर दुख पहुंचा होगा।

सपा को ‘हुड़दंगी गिरोह’ करार दिया

उप मुख्यमंत्री ने राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्रा की संसदीय परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों नेता सदन को सार्थक बहस का मंच मानते थे। लेकिन आज की सपा जनता के सवालों को सदन में उठने ही नहीं देना चाहती और हंगामा कर कार्यवाही को मुश्किल बना देती है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे संविधान की प्रति हाथ में लेकर फोटो खिंचवाने में आगे रहते हैं, लेकिन संवैधानिक परंपराओं का मजाक उड़ाते हैं।

पाठक ने कहा कि संसद और विधानसभा के मानसून सत्र में सपा के अराजक व्यवहार से साफ है कि पार्टी समाजवाद के संवाद के संस्कार को छोड़कर खुद को एक ‘हुड़दंगी गिरोह’ में बदल चुकी है।

The post ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले- ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक बना रही पार्टी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleराहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाने वाले भाजपा नेता को सीबीआई ने बुलाया
Next articleहाथरस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मजदूर, हुई मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।