Home आवाज़ न्यूज़ मदर डेयरी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4...

मदर डेयरी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

मदर डेयरी ने बढ़ती लागत के चलते गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर की सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने आखिरी बार 14 मई, 2026 को कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। सूत्रों के अनुसार, मदर डेयरी ने 12 नवंबर से अपने दूध के विभिन्न प्रकारों की उपभोक्ता कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद कीमतों में वृद्धि हुई है, जिसके चलते कंपनी को इनपुट लागत में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।

मदर डेयरी अपने खुद के आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। दूध की बिक्री से प्राप्त आय का 75-80 प्रतिशत किसानों को दिया जाता है। कुल मिलाकर, यह प्रतिदिन 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। फुल क्रीम दूध (पाउच) अब ₹72 की जगह ₹76 प्रति लीटर और टोंड मिल्क (पाउच) ₹60 से बढ़कर ₹62 प्रति लीटर हो गया है। गाय का दूध अब ₹62 की जगह ₹65 प्रति लीटर और डबल टोंड दूध ₹54 से बढ़कर ₹56 प्रति लीटर मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, किसानों से दूध की खरीद लागत (Procurement Price) में बढ़ोतरी हुई है. कंपनी अपनी कुल बिक्री का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा दूध उत्पादक किसानों को देती है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 62.50 रुपये की बढ़ोतरी

The post मदर डेयरी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगुवाहाटी के पास कोलकाता-साईरंग एक्सप्रेस का एक इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।