Home आवाज़ न्यूज़ गुवाहाटी के पास कोलकाता-साईरंग एक्सप्रेस का एक इंजन और पांच डिब्बे पटरी...

गुवाहाटी के पास कोलकाता-साईरंग एक्सप्रेस का एक इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

असम में गुवाहाटी के दिगारू के पास कोलकाता-साईरांग एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना हुई । सुबह करीब 6:54 बजे जब ट्रेन को स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए लाया जा रहा था, तब उसका इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, यह घटना दिगारू रेलवे स्टेशन पर हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सका, जिसके परिणामस्वरूप ट्रेन पटरी से उतर गई।

घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहाली कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 6:54 बजे हुई। दिगारू रेलवे स्टेशन पर एक अन्य ट्रेन को प्राथमिकता देने के लिए ट्रेन को रोका जा रहा था, तभी लोको पायलट उसकी गति को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप, लोकोमोटिव और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे ने अपने नवीनतम अपडेट में पुष्टि की है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में रेल हादसा: उज्जैन एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेन खाली होने से बचा बड़ा अनर्थ

The post गुवाहाटी के पास कोलकाता-साईरंग एक्सप्रेस का एक इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे, बचाव अभियान जारी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleवाराणसी में दर्दनाक हादसा: मकान की दीवार ढहने से पूरा परिवार तालाब में गिरा, दो मासूम बहनों की डूबकर मौत
Next articleमदर डेयरी 12 नवंबर से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करेगी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।