Home आवाज़ न्यूज़ घंटों AC में बैठने से त्वचा हो सकती है रूखी और खुजलीदार,...

घंटों AC में बैठने से त्वचा हो सकती है रूखी और खुजलीदार, जानें आसान घरेलू उपाय

0
🔊 खबर सुनें

बारिश का मौसम ठंडक तो लाता है, लेकिन कई इलाकों में उमस भी बढ़ जाती है। ऐसे में घर, ऑफिस या कार में लंबे समय तक एयर कंडीशनर का इस्तेमाल आम हो जाता है। AC की ठंडी हवा गर्मी से राहत जरूर देती है, लेकिन लगातार इसके संपर्क में रहने से त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है।

लंबे समय तक AC में रहने से त्वचा की प्राकृतिक नमी कम होने लगती है। इससे रूखापन, खुजली, जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, AC कमरे की हवा से नमी सोख लेता है। जब त्वचा लगातार सूखी हवा के संपर्क में रहती है, तो उसकी सुरक्षात्मक परत कमजोर पड़ जाती है। नतीजतन त्वचा ड्राई, बेजान और खुरदरी महसूस होने लगती है। संवेदनशील या पहले से ड्राई स्किन वाले लोगों में यह समस्या और तेज हो सकती है।

नमी की कमी से अक्सर खुजली शुरू हो जाती है। बार-बार खुजलाने से लालपन, जलन और छोटे घाव हो सकते हैं। इससे संक्रमण या अन्य त्वचा रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए खुजली को नजरअंदाज न करें और समय पर त्वचा की देखभाल शुरू करें।

त्वचा को हाइड्रेट रखने के उपाय

  • रोजाना पर्याप्त पानी पिएं, ताकि शरीर और त्वचा अंदर से नमी पा सकें।
  • चेहरे और शरीर पर नियमित मॉइस्चराइजर लगाएं। नहाने के तुरंत बाद लगाने से नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
  • हल्के और हाइड्रेटिंग फेस वॉश का इस्तेमाल करें। कठोर साबुन या केमिकल वाले प्रोडक्ट से बचें।
  • हफ्ते में एक-दो बार हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगा सकते हैं।
  • AC का तापमान बहुत कम न रखें।
  • समय-समय पर AC वाले कमरे से बाहर निकलकर सामान्य हवा में कुछ मिनट बिताएं।
  • संतुलित आहार लें—मौसमी फल, हरी सब्जियां, मेवे और विटामिन C व E वाले खाद्य पदार्थ।
  • पर्याप्त नींद लें और तनाव से दूर रहें।

अगर खुजली, लाल चकत्ते, जलन या लगातार ड्राईनेस बनी रहे, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

The post घंटों AC में बैठने से त्वचा हो सकती है रूखी और खुजलीदार, जानें आसान घरेलू उपाय appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसूत्रों के अनुसार, सरकार परिसीमन विधेयक पारित होने को लेकर आश्वस्त है, फिर भी बीजेपी कांग्रेस का समर्थन मांग रही है
Next articleपैरों पर प्याज रखकर सोने से सच में डिटॉक्स होता है शरीर? डॉक्टर ने वायरल दावे को किया खारिज
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।