Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर को केन्द्रीय विद्यालय के रूप में केन्द्र सरकार ने...

Jaunpur News जौनपुर को केन्द्रीय विद्यालय के रूप में केन्द्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में दी है बड़ी सौगात सीएम से लेकर पीएम तक को बधाई- गिरीश चन्द यादव

0
🔊 खबर सुनें

Aawaz News 

सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जौनपुर के विधायक गिरीश चंद यादव जी ने नगर स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान यह बताया कि उनके द्वारा पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास के बाद विगत 06 दिसंबर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किया उसमें पूरे देश में 85 (पचासी) नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के निर्माण की संस्तुति दी है इन 85 (पचासी) केंद्रीय विद्यालयों में उत्तर प्रदेश में पांच विद्यालय खुलने की संस्तुति हुई है,जिसमें जनपद जौनपुर को भी सौगात मिली है और प्रयागीपुर जो शाहगंज रोड पर है वहां आई०टी०आई० परिषर में केंद्रीय विद्यालय हेतु भूमि आवंटित हो गई है।

 पिछले तीन वर्षों से इस विद्यालय को खुलवाने की हेतु हर स्तर पर जो भी प्रयास रहता था उसको मैंने पूरा किया और जितनी भी बाधा थी, उसको एक-एक करके दूर करने का प्रयास किया । 

आज मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी,  उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री के आशीर्वाद से जनपद जौनपुर में शिक्षा के विकास में एक नया अध्याय लिखा गया है ।

इन सभी विद्यालयों के लिए 5872.08 करोड़ रुपए ( जिसमे 2862.71 करोड़ रुपए निर्माण में एवं अन्य व्यवस्थाओ हेतु तथा इसके परिचालन हेतु 3009.37 करोड़ रुपए) स्वीकृत किए गए हैं । यह सभी विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप होंगे। इसमें जौनपुर के विद्यालय का बजट लगभग 33.47 करोड़ रुपए होता है। यह विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन के मानक के अनुरूप परियोजना को लागू करते हुए प्रशासनिक ढांचा तैयार करेगा । इसके अंतर्गत अपने जौनपुर के

विद्यालय में 960 छात्र पढ़ाई करेंगे और 63 अध्यापक एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। जिससे इतने लोगों को अस्थाई रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे । इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य एवं अन्य सुविधाओं एवं गतिविधियों को पूर्ण करने में परोक्ष रूप से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की अधीन केंद्रीय विद्यालय संगठन इन केंद्रीय विद्यालयों का संचालन करता है। जो मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों, सेना एवं अर्धसैनिक बलों में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों एवं पिछड़े एवं दूर दराज क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देता है। 

भारत सरकार की नई शिक्षा नीति – 2020 के तहत सभी केंद्रीय विद्यालय “पी०एम० श्री” विद्यालय की श्रेणी में नामित है। केंद्रीय विद्यालय अपनी अच्छी शिक्षण व्यवस्था, आधुनिकतम ढांचागत निर्माण एवं शिक्षा में नवाचार के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है। यह विद्यालय सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित होते हैं और केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन और परिणाम लगातार सबसे अच्छे रहते हैं।

अंत में पुनः मैं अपने शीर्ष नेतृत्व, शिक्षा मंत्रालय एवं उन सभी का जिन्होंने इस सपने को साकार करने में हर संभव मदद की है उनका धन्यवाद देना चाहता हूं। 

पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल , नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा मौर्या, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव , राज्य मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ,डॉ रामसूरत मौर्य, नगर अध्यक्ष विकास शर्मा, सभासद नंदलाल यादव एवं अन्य लोग मौजूद रहे

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleJaunpur News सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दिया ख़ून
Next articleदिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और दो अन्य को किया तलब, ये है कारण
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।