Aawaz News संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर सोमवार को सभी जनपदों में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम मे जनपद जौनपुर मे जिला एवं शहर कांग्रेस के सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल परिसर मे बल्ड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
नेताओं ने कहा कि हम सबकी प्रेरणाश्रोत, विनम्र, सहज और पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का भाव रखने वाली हमारी नेता सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर रक्त दान से अच्छा कोई दूसरा उपहार हम कांग्रेसजनों की ओर नहीं हो सकता।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि आज देश में जिस तरह विषाक्त माहौल वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा बनाया जा रहा है और दिन प्रतिदिन उसे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बढ़ाया जा रहा है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
बटोगे तो कटोगे की सियासत करने वाली भाजपा इस देश के संविधान की मूल भावना का अनादर करती है । यह लोग भारत के लोकतांत्रिक और सेक्युलर चरित्र को खत्म करना चाहते हैं ।
मगर हम जौनपुर कांग्रेस के लोग आज श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिज्ञा करते है कि भाजपा सरकार के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए हम राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हर तरीके की लड़ाई लड़ेंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद विक्रम सिंह बाबा, राजकुमार गुप्ता, विकेश उपाध्याय, अजय सोनकर, अमन सिन्हा, देवराज पांडेय, नेसार इलाही, शशांक राय, आदिल, अमीश श्रीवास्तव, इकबाल आदि मौजुद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















