Home जौनपुर Jaunpur News नदीम जावेद के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, केक...

Jaunpur News नदीम जावेद के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, केक काटकर दी शुभकामनाएं

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

नदीम जावेद के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, केक काटकर दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें: Jaunpur News सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दिया ख़ून

जौनपुर। शहर के तंदूरी दरबार रेस्टोरेंट में मंगलवार को पूर्व विधायक सदर एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग, नदीम जावेद का 49वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान के नेतृत्व में केक काटकर उन्हें बधाई दी गई।

शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ खान ने कहा कि नदीम जावेद ने सदर विधानसभा में विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें जनता आज भी याद करती है। उन्होंने कहा, “हम सभी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं और अपने शीर्ष नेतृत्व को प्रेरणास्रोत मानते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने एवं जनता के हितों की रक्षा के लिए संकल्प लेते हैं।”

समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सभासद शाहनवाज मंज़ूर, मज़हर आसिफ, इंजीनियर कासिम मुस्तफा, साद खान, मोहम्मद ताहिर, साजिद मानू, मोहम्मद अनवार, इस्तेखारुल, ज़ैद सिद्दीकी, जमाल अहमद, आशीष मौर्य आदि शामिल रहे। सभी ने मिलकर नदीम जावेद के जन्मदिन पर उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

नदीम जावेद का राजनीतिक योगदान
नदीम जावेद ने अपने कार्यकाल के दौरान सदर विधानसभा में कई विकास कार्यों को गति दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़े कई अहम योजनाओं को लागू करवाया। उनकी लोकप्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण के कारण आज भी क्षेत्र की जनता उनके योगदान को सराहती है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News स्कूल चलो अभियान: नई किताबों से बच्चों के चेहरे खिले
Next articleJaunpur News पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।