Home जौनपुर Jaunpur News पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर...

Jaunpur News पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

0
🔊 खबर सुनें

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर मंगलवार को जनपद के सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जौनपुर जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने किया। शिक्षकों ने एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) और यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) का जोरदार विरोध किया और पुरानी पेंशन बहाली (ओपीएस) की मांग उठाई।

प्रदर्शन के बाद प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की उपस्थिति में पुरानी पेंशन बहाली सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री संबोधित जिला प्रशासन को सौंपा गया

शिक्षकों की प्रमुख मांगें

  1. पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली।
  2. एनपीएस और यूपीएस जैसी योजनाओं को समाप्त किया जाए।
  3. विद्यालयों का राजकीयकरण और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि “लाखों शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारियों के भविष्य से जुड़ी पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर दिया गया और इसके स्थान पर एनपीएस और अब यूपीएस जैसी अनिश्चित और जोखिम भरी योजनाएं थोपी जा रही हैं। यह शिक्षकों के बुढ़ापे के साथ अन्याय है।” उन्होंने आगे कहा कि यूपीएस योजना एनपीएस से भी खराब है, जिसमें वेतन से 10% कटौती की जाती है लेकिन पेंशन 25 वर्षों की सेवा पूरी करने के बाद ही मिलेगी। जब नौकरी ही 40-42 वर्ष की उम्र में मिलेगी, तो शिक्षकों को पेंशन का लाभ कैसे मिलेगा?

शिक्षकों की कड़ी प्रतिक्रिया

  • जिलाध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा कि सरकार यदि एनपीएस और यूपीएस का विकल्प दे रही है, तो ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) का भी विकल्प देना चाहिए।
  • जिला संरक्षक डॉ. सुनील कांत तिवारी ने विद्यालयों के राजकीयकरण और शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के लिए धारा 21 को नए आयोग में शामिल करने की मांग की।
  • जिला मंत्री रामसूरत वर्मा ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन बहाली को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाना चाहिए और करोड़ों शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी व अर्धसैनिक बलों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

शिक्षकों के इस प्रदर्शन को जनपदभर में समर्थन मिला और वे अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह एकजुट नजर आए।

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleJaunpur News नदीम जावेद के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, केक काटकर दी शुभकामनाएं
Next articleJaunpur News शाहगंज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भावुक विदाई समारोह संपन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।