Home जौनपुर Jaunpur News अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया

Jaunpur News अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: नीरव हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर बदलापुर पुलिस को मिली सफलता

28 राज्य में 500 से अधिक कार्यालय के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के कॉन्सेप्ट पर कर रहा काम

Aawaz News 

मीरगंज। स्थानीय मीरगंज बाजार में अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जौनपुर के पदाधिकारी समेत 28 राज्यो के वरिष्ठ पदाधिकारी  उपस्थित रहे। 

सोमवार के दिन सुबह साढ़े 10 बजे करियांव मीरगंज बाजार में  अंतरराष्ट्रीय भ्रस्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध का शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल एंटी करप्शन एन्ड ऑपरेशन कमेटी आफ इंडिया के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार ने भ्रष्टाचार के विरोध में लोगो को जागरूक किया। और हर तरह से मदद देने का आश्वासन दिया। 

संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शुक्ला ने कहा कि नेशनल एंटी करप्शन ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया 28 राज्य में 500 से अधिक कार्यालय के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कही भी भ्रष्टाचार से कोई समस्या हो रही हैं तो वह टीम के सदस्यों को अपनी समस्या से अवगत कराएं जिसे निराकरण कराया जाएगा।

इस मौके पर विशेष अतीत के रूप में राष्ट्रीय महासचिव जैन मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, जगदीश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, आयोजक कमेटी संजय सोनी जिलाध्यक्ष जौनपुर मनोज कुमार मोदनवाल, जिला महासचिव जौनपुर संतोष गुप्ता तहसील अध्यक्ष एवं जौनपुर के पदाधिकारी के द्वारा संचालित किया गया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बिजली विभाग पर भड़के कमिश्नर वाराणसी
Next articleJaunpur News सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने दिया ख़ून
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।