Home आवाज़ न्यूज़ यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी: पारा 45 डिग्री के पार जाने...

यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी: पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान पहली बार 44.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, शनिवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिसके बाद मौसम विभाग ने शुक्रवार को और वृद्धि की आशंका जताई थी। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 2 बजे तक गर्मी से आम लोग हलकान हो गए। इस दौरान अचानक मौसम बदला, आसमान में बादल छाए और कुछ मिनटों की तेज बारिश हुई, जिसने थोड़ी देर के लिए राहत दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज बारिश, धूल भरी आंधी की संभावना; राजस्थान में भीषण गर्मी, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार..

बारिश के बाद फिर धूप निकलने से उमस बढ़ गई। हालांकि, बाद में तेज धूल भरी हवाओं ने तापमान को और बढ़ने से रोका। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रह सकता है।

The post यूपी में गर्मी का प्रकोप जारी: पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपाक सेना और आईएसआई को महत्वपूर्ण जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार..
Next articleशशि थरूर पांच प्रमुख देशों के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।