Home आवाज़ न्यूज़ पाक सेना और आईएसआई को महत्वपूर्ण जानकारी देने के आरोप में एक...

पाक सेना और आईएसआई को महत्वपूर्ण जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार..

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पाकिस्तानी सेना और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को कथित तौर पर सूचना देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा के कैथल के एक गांव के निवासी को हाल ही में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) को कथित तौर पर सूचना देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान कैथल के मस्तगढ़ चीका गांव के निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। डीएसपी कैथल वीरभान ने बताया, “कैथल की जिला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हमारे विशेष डिटेक्टिव स्टाफ ने गांव मस्तगढ़ चीका निवासी नरवल सिंह के बेटे देवेंद्र को गिरफ्तार किया

यह भी पढ़ें: जौनपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

पुलिस ने देवेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। डीएसपी कैथल वीरभान ने बताया कि उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वह उस एजेंसी को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद की जानकारी देता था और समय-समय पर पाकिस्तानी सेना व आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी भी देता था। साइबर थाने में हमारा स्टाफ उसके पास मिले डिवाइस की गहन जांच कर रहा है। जो भी सच सामने आएगा, उसके अनुसार ही कानून का पालन किया जाएगा।

The post पाक सेना और आईएसआई को महत्वपूर्ण जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार.. appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleट्रंप ने कहा भारत अमेरिकी वस्तुओं पर 100 प्रतिशत टैरिफ में कटौती के लिए तैयार है..
Next articleयूपी में गर्मी का प्रकोप जारी: पारा 45 डिग्री के पार जाने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।