
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मां और उसकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार राजापुर सहावै निवासी बिंदु राजभर मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी ज्ञानती देवी (40), तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बुधवार सुबह बिंदु मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ज्ञानती देवी अपनी 14 वर्षीय बेटी अमरिका के साथ धान के खेत से निराई कर घर लौटी थीं।
बताया गया कि क्षेत्र में रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। खेत से लौटने के बाद मां-बेटी कच्चे मकान में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर दोनों के ऊपर गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने मलबे से निकाला
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबे में फंसी मां-बेटी को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
चिकित्सकों ने ज्ञानती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी अमरिका को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मां-बेटी की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से हुई इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |



















