Home उत्तर प्रदेश Jaunpur News शाहगंज में बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, मलबे...

Jaunpur News शाहगंज में बारिश के बीच कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटी की मौत

0
1001633120
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव में बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के राजापुर सहावै गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मां और उसकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार राजापुर सहावै निवासी बिंदु राजभर मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी ज्ञानती देवी (40), तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बुधवार सुबह बिंदु मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए थे। इसी दौरान उनकी पत्नी ज्ञानती देवी अपनी 14 वर्षीय बेटी अमरिका के साथ धान के खेत से निराई कर घर लौटी थीं।

बताया गया कि क्षेत्र में रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही थी। खेत से लौटने के बाद मां-बेटी कच्चे मकान में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर दोनों के ऊपर गिर पड़ा।

ग्रामीणों ने मलबे से निकाला

मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद मलबे में फंसी मां-बेटी को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

चिकित्सकों ने ज्ञानती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी बेटी अमरिका को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

घटना की सूचना मिलने पर शाहगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मां-बेटी की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लगातार बारिश के बीच कच्चे मकान के गिरने से हुई इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजन सुराज के सूत्रधार ने सरकार पर उठाया हादसा या मर्डर पर सवाल
Next articleसिंगरामऊ: पुलिस ड्यूटी के बीच पढ़ाई कर रचा इतिहास, शुभम कुमार बने ग्राम पंचायत अधिकारी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here