कार, 04 मोबाईल फोन सहित नकद बरामद
आजमगढ़: जनपद की जीयनपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के पास से 04 लाख 80 हजार रुपए कीमत का 48.06 किलोग्राम अवैध गांजा सहित सफेद रंग की कार, 4 मोबाईल फोन और नकदी बरामद की गयी है। अभियुक्तों द्वारा अर्न्तजनदीय स्तर पर गांजा की तस्करी की जाती थी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि जीयनपुर थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी चौकी प्रभारी इमिलिया, उपनिरीक्षक अजय यादव चौकी प्रभारी अजमतगढ़, उपनिरीक्षक रवीन्द्र प्रताप यादव तथा स्वाट टीम प्रभारी सेकेण्ड उपनिरीक्षक संजय सिंह अपने हमराहियों के साथ मऊ बार्डर वैरियर ईमिलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इस दौरान एक सफेद मारूति कार आती दिखाई दी जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे जिन्हे रोककर चेक करने पर अभियुक्तों के कब्जे से 4 पैकेट व 1 प्लास्टिक के झोले में कुल 48.06 किग्रा0 अवैध गांजा कीमत लगभग 04 लाख 80 हजार रुपए , 1 सेलेरियो कार रंग सफेद , 4 अदद मोबाईल फोन व कुल 4270/- रुपए नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रामचन्द्र यादव पुत्र स्व0 भभूति यादव निवासी चरउवा थाना कप्तानगंज, अंकित जायसवाल पुत्र पन्ना लाल जायसवाल निवासी बाजार गोसाई थाना रौनापार, अनिल गुप्ता पुत्र स्व0 सन्तु निवासी भादों थाना दीदारगंज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग जौनपुर से गांजा 5000 रुपए लेकर आते है जिसे आजमगढ़ में थोड़ा-थोड़ा फुटकर लगभग 10000 रुपए में बेचकर पैसा कमाते हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |



















