Home पूर्वांचल Jaunpur News पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 54...

Jaunpur News पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 54 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी दिखा रहे दम

0
Jaunpur News पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज, 54 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी दिखा रहे दम
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल में पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ बुधवार को हुआ। चार दिवसीय प्रतियोगिता में 14 प्रदेशों के 54 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 18 से 21 नवंबर तक चलने वाले इस खेल आयोजन में पहले दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने किया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और बेहतर तालमेल की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी में सफल रेड के लिए साहस और सूझबूझ, जबकि मजबूत डिफेंस के लिए टीम का समन्वय बेहद जरूरी है। खिलाड़ियों को पूरे उत्साह के साथ खेलने और हर मुकाबले से सीख लेने की प्रेरणा दी।

उद्घाटन समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने मार्च पास्ट कर कुलपति को सलामी दी। भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में जींद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. नरेश कुमार उपस्थित रहे। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह और वित्त अधिकारी विनोद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुधाकर सिंह ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन परिषद के सचिव प्रो. शेखर सिंह ने दिया। संचालन राजेश सिंह ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन दो पूल में मुकाबले खेले गए। पहले पूल में बीएनएम विश्वविद्यालय, संबलपुर विश्वविद्यालय, एसजी गुरु विश्वविद्यालय, विनोबा बी. विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, मगध विश्वविद्यालय, उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय और आरआईएस विश्वविद्यालय की टीमों ने अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

दूसरे पूल में एसएमके विश्वविद्यालय, मुंगेर विश्वविद्यालय, मैट्स विश्वविद्यालय, एन. लखीमपुर विश्वविद्यालय, एमएसआरबीडी विश्वविद्यालय एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय समेत अन्य टीमों ने आक्रामक रेड और मजबूत डिफेंस के दम पर जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

दूधिया रोशनी में देर शाम तक चले मुकाबलों ने क्रीड़ा संकुल का माहौल पूरी तरह खेलमय बना दिया। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और दर्शकों की तालियों के बीच प्रतियोगिता का पहला दिन रोमांच से भरपूर रहा।

प्रतियोगिता के संचालन की जिम्मेदारी सुरेश कुमार सिंह को प्रतियोगिता प्रबंधक के रूप में सौंपी गई है। निर्णायक मंडल में माया राय, जेपी सिंह, अजीत कुमार, शिव मुनि, धर्मेंद्र पाल, कन्हैया यादव एवं जितेंद्र पटेल शामिल हैं। आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News नीलिमा गुप्ता ने संभाली बदलापुर खंड विकास अधिकारी की कमान, ब्लॉक कर्मचारियों ने किया स्वागत
Next articleJaunpur News श्री मोदन सेन जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई, मोदनवाल युवा समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here