Home उत्तर प्रदेश एनआई एक्ट की धारा 138 के लंबित मामलों के निस्तारण को विशेष...

एनआई एक्ट की धारा 138 के लंबित मामलों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत आयोजित

0
एनआई एक्ट की धारा 138 के लंबित मामलों के निस्तारण को विशेष लोक अदालत आयोजित
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

वादकारी आपसी सुलह-समझौते से करा सकेंगे मामलों का निस्तारण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की अपील

जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संबंधित वादकारियों से लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निस्तारण कराने की अपील की गई है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील शशि के निर्देशन में विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एनआई एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित मामलों के वादकारी विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर आपसी सहमति और सुलह-समझौते के जरिए अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं।

सचिव ने संबंधित वादकारियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराकर न्यायिक प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाएं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआधी रात के बाद घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास का, आरोप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here