Home जौनपुर जौनपुर के डीएम बदले, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी; सैमुअल पॉल एन...

जौनपुर के डीएम बदले, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी; सैमुअल पॉल एन को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव; भदोही, चंदौली, गोंडा, श्रावस्ती और शामली को भी मिले नए जिलाधिकारी

लखनऊ/जौनपुर। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी तबादला सूची में 16 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन का भी तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

तबादला सूची के अनुसार, सैमुअल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उमेश मिश्रा, जो विशेष सचिव नगर विकास के पद पर स्थानांतरणाधीन थे, अब जौनपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कई जिलों के जिलाधिकारी बदले

प्रशासनिक फेरबदल में भदोही, चंदौली, गोंडा, श्रावस्ती और शामली के जिलाधिकारियों की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

अनिल कुमार सिंह को जिलाधिकारी भदोही बनाया गया है। शैलेश कुमार को जिलाधिकारी भदोही से हटाकर जिलाधिकारी चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पद पर भेजा गया है।

रमेश रंजन को जिलाधिकारी गोंडा बनाया गया है, जबकि गोंडा की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव नगर विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मनोज कुमार राय को जिलाधिकारी श्रावस्ती बनाया गया है। श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है।

वहीं प्रवीण वर्मा को जिलाधिकारी शामली की जिम्मेदारी दी गई है। शामली के जिलाधिकारी आलोक यादव को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स बनाया गया है।

अन्य अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव

के. विजयेंद्र पांडियन को मंडलायुक्त कानपुर से मंडलायुक्त वाराणसी बनाया गया है। एस. राजलिंगम को मंडलायुक्त वाराणसी से मंडलायुक्त कानपुर भेजा गया है।

रविकुमार एनजी को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का आयुक्त एवं निदेशक बनाया गया है। डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी और स्थानीय आयुक्त एवं आयुक्त एनसीआर की जिम्मेदारी दी गई है।

सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम लिमिटेड, स्टेट स्पिनिंग कंपनी लिमिटेड, स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड तथा सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पदों के साथ उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा अनिल कुमार सिंह को भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।

जौनपुर में नए जिलाधिकारी की तैनाती पर नजरें

सैमुअल पॉल एन के स्थान पर उमेश मिश्रा की तैनाती के बाद अब जिले में नए जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रशासनिक बदलाव के साथ जिले के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नए जिलाधिकारी की भूमिका पर लोगों की नजर रहेगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous article17 नवंबर को जारी होगी मतदाता सूची की प्रारूप प्रति, 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here