Home जौनपुर Jaunpur news बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रही मां की...

Jaunpur news बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत, 18 नवंबर को उठनी थी बेटी की डोली

0
Jaunpur news बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत, 18 नवंबर को उठनी थी बेटी की डोली
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

रामपुर के सेमुही मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, महिला को कुचलकर चालक फरार; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जौनपुर। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी 18 नवंबर को शादी होनी थी। परिवार के लोग रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण कार्ड बांटकर शादी की खुशियों में शामिल होने का न्योता दे रहे थे। लेकिन इसी बीच हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी की शादी का निमंत्रण बांटकर लौट रही मां की हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव निवासी निर्मला गौतम पत्नी स्वर्गीय राजमनि गौतम अपने बेटे सचिन के साथ भदोही से बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड वितरित कर बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रामपुर के सेमुही मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही निर्मला सड़क पर गिर पड़ीं। आरोप है कि कार चालक उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को उपचार के लिए मड़ियाहूं स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटे की आंखों के सामने उजड़ गई मां की जिंदगी

मृतका के बेटे सचिन ने बताया कि उसकी बहन की शादी 18 नवंबर को तय थी। इसी सिलसिले में वह अपनी मां के साथ भदोही में रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गया था। कार्ड वितरित करने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

जिस घर में कुछ दिनों बाद बेटी की डोली उठने की तैयारी थी, वहां अब मां की मौत से मातम पसरा हुआ है। शादी की खुशियां अचानक गहरे दुख में बदल गईं।

कार नंबर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में शामिल कार का नंबर यूपी-62 डीजे-7555 बताया गया है। पुलिस को वाहन का नंबर मिल गया है और उसके आधार पर कार तथा चालक का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद कुंभापुर गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार के लिए बेटी की शादी की तैयारियों के बीच यह हादसा कभी न भूलने वाला दुख बन गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News छठ पूजा पर 16 नवंबर को जौनपुर में सार्वजनिक अवकाश, डीएम ने जारी किया आदेश
Next articleप्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, इनवर्टर-बैटरी और गैस सिलेंडर समेत राशन उठा ले गए चोर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here