जौनपुर (Jalalpur News): लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित मकरा गांव में स्थित पशुपति प्लाईवुड फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आवासीय भवन में फंसे मजदूरों और कर्मचारियों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया, जबकि कुछ लोग छत से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना की जानकारी मिलते ही जलालपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में एक मजदूर सिर में चोट लगने से घायल हुआ है, हालांकि अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक फैक्ट्री कर्मचारी कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
सीओ केराकत अजीत कुमार रजक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। छह लोगों को स्थानीय नागरिकों के सहयोग से रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के लिए जौनपुर और वाराणसी की फायर ब्रिगेड की टीमें बुलाई गई थीं। आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















