मकर संक्रांति के निरस्त स्थानीय अवकाश के स्थान पर घोषित हुई छुट्टी, कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय रहेंगे बंद
जौनपुर। छठ पूजा महापर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन कलेक्ट्रेट सहित जिले के सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय बंद रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने पूर्व में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर यह नया अवकाश घोषित किया है।
दरअसल, जिले में 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन इसके पहले 12 जनवरी 2026 को प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर 15 जनवरी को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया था। इसके चलते जौनपुर में 14 जनवरी को घोषित स्थानीय अवकाश स्वतः निरस्त हो गया था।
अब जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने उसी निरस्त स्थानीय अवकाश के स्थान पर छठ पूजा महापर्व के अवसर पर 16 नवंबर 2026, सोमवार को जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
इस घोषणा के बाद 16 नवंबर को जौनपुर जिले के कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालय और विद्यालय बंद रहेंगे।


















