Home जौनपुर एसडीएम और सीओ की देखरेख में छठ महोत्सव का शुभारंभ, राम जानकी...

एसडीएम और सीओ की देखरेख में छठ महोत्सव का शुभारंभ, राम जानकी मंदिर तालाब पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0
एसडीएम और सीओ की देखरेख में छठ महोत्सव का शुभारंभ, राम जानकी मंदिर तालाब पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

साफ-सफाई, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; एसडीएम अंकुर वर्मा और सीओ प्रतिमा वर्मा ने संभाली व्यवस्था, अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन

शाहगंज, जौनपुर। लोकआस्था के महापर्व डाला छठ को लेकर शाहगंज क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। तहसील प्रशासन की ओर से विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई, ताकि व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

छठ पर्व के अवसर पर व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। ऐतिहासिक तालाबों और घाटों पर महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा की।

राम जानकी मंदिर तालाब पर विशेष आयोजन

नगर के राम जानकी मंदिर तालाब पर छठ पूजा महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यहां ढोल-नगाड़ों और मंगलगीतों के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार सक्रिय रहे।

सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा और कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह सहित तहसील एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संभाली।

सभासद के ज्ञापन पर प्रशासन ने कराई व्यवस्थाएं

छठ महोत्सव की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद शाहगंज के वरिष्ठ सभासद छेदीलाल वर्मा ने कुछ दिन पहले प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कराने का आग्रह किया था। इसके बाद अधिकारियों ने सफाई, बिजली और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया।

कई वर्षों से हो रहा है आयोजन

राम जानकी मंदिर तालाब पर छठ पूजा महोत्सव कई वर्षों से महंत धीरज जी और पुजारी बालक दास जी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से आयोजित किया जाता रहा है।

पूरे आयोजन के दौरान पुलिस, प्रशासन और आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। आपसी सहयोग और सौहार्द के बीच धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना
Next articleएसडीएम और सीओ की देखरेख में छठ महोत्सव का शुभारंभ, राम जानकी मंदिर तालाब पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here