Home Uncategorized ट्यूबवेल की बोरिंग से पाइप निकालते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन...

ट्यूबवेल की बोरिंग से पाइप निकालते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई लोहे की पाइप, चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

​खुटहन (शेरपुर):
खुटहन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा शेरपुर में दिनांक 15.11.26 को एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ ट्यूबवेल की बोरिंग से पाइप निकालते समय 11 हजार वोल्ट के हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
​जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा शेरपुर निवासी मोसू अहमद के ट्यूबवेल की बोरिंग से लोहे की पाइप निकालने का काम चल रहा था। इस कार्य में मोसू अहमद के साथ प्रमोद मौर्य, कन्हैया और किशोरी गौतम भी लगे हुए थे। चारों लोग मिलकर जब बोरिंग से लोहे की लंबी पाइप को बाहर खींच रहे थे, तभी पाइप का ऊपरी हिस्सा अनियंत्रित होकर ट्यूबवेल के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाई-वोल्टेज बिजली की लाइन से जा टकराया।
​लोहे की पाइप होने के कारण करंट तेजी से पूरी पाइप में उतर गया, जिससे पाइप को पकड़े हुए चारों लोग बुरी तरह झुलस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और किसी तरह स्थिति को संभाला।
​परिजनों और ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे प्रमोद मौर्य, कन्हैया, मोसू अहमद और किशोरी गौतम को तुरंत अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया, जहाँ सभी का उपचार जारी है। इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : बरसठी में टावर पर हुआ अनोखा विवाह! प्रेमिका की जिद के आगे झुका प्रेमी, टावर पर ही भरी मांग
Next articleOppo Reno 17 सीरीज 16 नवंबर को होगी लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार बैटरी से होगी लैस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here