देवगांव थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार के चलते हुआ हादसा
आजमगढ़: जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र में बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में जहां दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवकों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोटरसाइकिल की स्थिति को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के समय स्पीड काफी तेज थी। हादसा देवगांव थाना क्षेत्र के हाइडिल तिराहा के पास हुआ। इस दुर्घटना में अपाचे मोटरसाइकिल और पैशन मोटरसाइकिल की आमने-सामने तगड़ी टक्कर हुई है जिसमें अपाचे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गई है। पैशन सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। देवगांव पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। मरने वालों में शिवम सिंह 29 वर्ष पुत्र नंदकिशोर सिंह निवासी थाना मेहनाजपुर और इम्तियाज अहमद 30 वर्ष पुत्र मुमताज थाना देवगांव है। घायलों में मोहम्मद अरमान उम्र 25 वर्ष पुत्र अकबाल थाना सिपाह जौनपुर, हुजैफा उम्र 20 वर्ष पुत्र अबुल फैज थाना देवगांव हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया



















