बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिलों में आई भारी गिरावट को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में 2023-24 में 1.74 करोड़ दाखिले हुए थे, जो 2024-25 में घटकर 1.52 करोड़ रह गए, यानी लगभग 22 लाख की कमी आई है। यह सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को दर्शाता है। मायावती ने सरकार से शिक्षा के महत्व को समझने और इस पर उचित ध्यान देने की अपील की।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि सरकार का मदरसों को अवैध बताकर बंद करने का रवैया बुनियादी शिक्षा की जरूरतों को कमजोर करता है। उन्होंने निजी मदरसों को सस्ती और सुलभ शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बताते हुए सरकार से उनके प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। मायावती ने चेतावनी दी कि मदरसों को बंद करना शिक्षा के अवसरों को और सीमित करेगा, जो अनुचित और गैर-जरूरी है।
मायावती ने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में सरकारी स्कूलों की हालत खराब है, लेकिन यूपी और बिहार में यह स्थिति अति-दयनीय है। इससे गरीब और बहुजन परिवारों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और उनका विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने सरकार से स्कूलों को बंद करने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की।
मदरसों पर सरकारी कार्रवाई
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। कई मदरसों को बंद किया जा रहा है और अतिक्रमण पर बनी उनकी इमारतों को ढहाया जा रहा है। मायावती ने इस नीति की आलोचना करते हुए इसे शिक्षा विरोधी बताया।
The post मायावती ने स्कूलों में 22 लाख दाखिलों की गिरावट पर जताई चिंता, मदरसों को अवैध बताकर बंद करने की नीति को बताया गलत appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











