Home आवाज़ न्यूज़ आगरा: दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

आगरा: दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

आगरा के टेढ़ी बगिया की कृष्णा बाग कॉलोनी में दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता मुस्कान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मायकेवालों की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पति आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, धनौली-नारीपुरा निवासी भूपेंद्र की बेटी मुस्कान की शादी 28 फरवरी 2025 को टेढ़ी बगिया निवासी आकाश कुमार से हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले दहेज के लिए उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे।

10 अगस्त को पति ने मायकेवालों को फोन कर विवाद की जानकारी दी। कुछ देर बाद बताया कि विवाहिता ने तेजाब पी लिया है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले में सोमवार को मृतका के मायकेवालों की तहरीर पर दहेज मृत्यु, प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में आकाश के अलावा उनके भाई गुड्डू, अनिल और एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है। तीनों अभी फरार हैं। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The post आगरा: दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बीच विवाहिता की मौत, पति गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलखनऊ: सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर किया प्रदर्शन, यातायात बाधित
Next articleस्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली हवाई अड्डे, उच्च न्यायालय, लाल किला और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।