कार सवारों ने मारपीट व लूट का आरोप लगा गंभीरपुर थाने में दी तहरीर
आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो अंबेडकर मोड़ पर डीजे वाहन व कार की टक्कर में कार सवार घायल हो गया। वही डीजे में मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को जमकर पिटा, उनके साथ लूट करने का भी आरोप है ।
जानकारी के मुताबिक राम अवतार यादव 32 वर्ष पुत्र देव नारायण यादव, शिवकुमार यादव 35 वर्ष पुत्र त्रिभुवन यादव ,संतोष यादव 34 वर्ष पुत्र अक्षय लाल यादव ,राम प्रसाद यादव 30 वर्ष पुत्र नारायण यादव, हिमांशु यादव 30 वर्ष पुत्र पन्ना लाल यादव निवासी गंभीरपुर बीती रात क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव कि बहन के घर शादी का चौथ लेकर गए हुए थे और रात्रि में लगभग 12:00 बजे के आसपास वह वापस अपने घर गंभीरपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह रानीपुर राजमो अंबेडकर मोड पर पहुंचे सामने बीचों-बीच सड़क पर डीजे व रथ वाले जा रहे थे। हॉर्न दबाते दबाते साइड न मिलने से कार की डीजे में जोरदार टक्कर हो गई । आरोप है कि इस पर डीजे वाहन से निकल के 10- 12 की संख्या में लोगों ने लाठी डंडे से कार सवारों को जमकर पीटा। जिससे राम अवतार का पैर टूट गया और कई लोग घायल लोग हैं। कार सवार लोगों ने आरोप लगाया कि उनके पास से दो मोबाइल फोन वह दो सोने की चेन व गाड़ी की बैटरी निकाल करके यह लोग लेकर चले गए। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस तब तक डीजे संचालक भाग गए थे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । थाना गंभीरपुर में संतोष यादव ने तहरीर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया



















