Home पूर्वांचल Azamgarh News : कार और डीजे वाहन में हुई टक्कर,डीजे वालों ने...

Azamgarh News : कार और डीजे वाहन में हुई टक्कर,डीजे वालों ने कार सवारों को पीटा

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

कार सवारों ने मारपीट व लूट का आरोप लगा गंभीरपुर थाने में दी तहरीर

आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो अंबेडकर मोड़ पर डीजे वाहन व कार की टक्कर में कार सवार घायल हो गया। वही डीजे में मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को जमकर पिटा, उनके साथ लूट करने का भी आरोप है ।
जानकारी के मुताबिक राम अवतार यादव 32 वर्ष पुत्र देव नारायण यादव, शिवकुमार यादव 35 वर्ष पुत्र त्रिभुवन यादव ,संतोष यादव 34 वर्ष पुत्र अक्षय लाल यादव ,राम प्रसाद यादव 30 वर्ष पुत्र नारायण यादव, हिमांशु यादव 30 वर्ष पुत्र पन्ना लाल यादव निवासी गंभीरपुर बीती रात क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष यादव कि बहन के घर शादी का चौथ लेकर गए हुए थे और रात्रि में लगभग 12:00 बजे के आसपास वह वापस अपने घर गंभीरपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह रानीपुर राजमो अंबेडकर मोड पर पहुंचे सामने बीचों-बीच सड़क पर डीजे व रथ वाले जा रहे थे। हॉर्न दबाते दबाते साइड न मिलने से कार की डीजे में जोरदार टक्कर हो गई । आरोप है कि इस पर डीजे वाहन से निकल के 10- 12 की संख्या में लोगों ने लाठी डंडे से कार सवारों को जमकर पीटा। जिससे राम अवतार का पैर टूट गया और कई लोग घायल लोग हैं। कार सवार लोगों ने आरोप लगाया कि उनके पास से दो मोबाइल फोन वह दो सोने की चेन व गाड़ी की बैटरी निकाल करके यह लोग लेकर चले गए। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस तब तक डीजे संचालक भाग गए थे। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । थाना गंभीरपुर में संतोष यादव ने तहरीर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News : रिक्त चल रही उचित दर की दुकानों के लिए एक सप्ताह में प्रस्ताव कराएं – डीएम
Next articleAzamgarh News : सिल्वर मेडल जीतने वाले स्टेनो और महिला आरक्षी को एसपी ने सम्मानित किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।