Home पूर्वांचल Ghazipur News गाजीपुर: क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प,...

Ghazipur News गाजीपुर: क्रिकेट खेल को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 13 घायल, 29 पर FIR

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

गाजीपुर, 9 मई 2025 (आवाज़ न्यूज़ – गाजीपुर संवाददाता)
गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में बुधवार को क्रिकेट खेलने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। राय और यादव पक्ष के बीच हुए इस संघर्ष में 13 लोग घायल हो गए, जबकि 29 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद

राय पक्ष के उत्तम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेल को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला बढ़ते-बढ़ते झगड़े में तब्दील हो गया। आरोप है कि यादव पक्ष के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और राय पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें राकेश राय, उत्तम राय, आकाश राय, अवधेश राय और आरन घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Ghazipur News गाजीपुर: मुंबई के कारोबारी को अगवा कर मांगी फिरौती, दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, यादव पक्ष के अंगद यादव ने पुलिस को बताया कि जब वे घर के बाहर बैठे थे, तभी राय पक्ष के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने पहुंच गए। विरोध करने पर रामबली यादव, झुन्ना यादव, प्रदीप यादव, गौरी यादव, अंगद यादव, नागेंद्र यादव, सुभाष और धर्मेंद्र घायल हो गए।

घायलों का इलाज और पुलिस कार्रवाई

थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया है और मामले में जांच जारी है।

29 लोगों पर मुकदमा दर्ज

उप निरीक्षक रामजीत यादव की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों के 29 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। जिनके नाम इस प्रकार हैं:

यादव पक्ष से: राहुल यादव, धर्मेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, वीरेन्द्र यादव, चंद्रजीत, प्रदीप, मनोज, शिवकुमार, गौरी यादव, अर्जुन, हर्ष यादव, रामबली, अवजागीर, नीरज, सुभाष, हिमांशु, झुन्ना, अंगद

राय पक्ष से: राकेश राय, रमेश, उत्तम उर्फ मुन्ना, आनंद राय, विपिन राय, अवधेश राय, आकाश राय, अनुराग राय, संदीप राय, पुतीन राय, विवेकानंद

पुलिस ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, वसीरपुर गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग
Next articleGhazipur News गाजीपुर: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास लापता नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपी फरार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here