जफराबाद, 9 मई 2025 (आवाज़ न्यूज़ – संवाददाता)
जफराबाद क्षेत्र के वसीरपुर गांव में स्थित देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस ठेके को हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और इसे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है।
दुकान का स्थान बदलकर गांव में खोला गया
ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह दुकान गांव से बाहर थी, लेकिन अब इसे गांव के अंदर आशीष पुत्र उदयराज के मकान में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह बदलाव 20 अप्रैल 2025 को हुआ, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने आवाज़ उठाई थी।
पुलिस और प्रशासन से की गई शिकायत
जफराबाद थाना पुलिस ने ग्रामीणों को जिलाधिकारी से मिलने की सलाह दी। 21 अप्रैल को जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान उन्होंने आबकारी विभाग से जांच करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद ग्रामीणों ने 25 अप्रैल को रजिस्ट्री के माध्यम से और जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, परंतु अब तक समाधान नहीं हुआ है।
ठेका संचालक पर धमकी देने का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेका संचालक आशीष उन्हें धमकी दे रहा है और शिकायत करने पर जान से मरवाने की बात कर रहा है। इस तरह की धमकियों से गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि ठेके के रास्ते से स्कूली बच्चे रोजाना गुजरते हैं, जिससे उनके भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने शराब की दुकान को गांव से बाहर स्थानांतरित करने या बंद करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में ये लोग रहे शामिल:
विजय कुमार, मनीष कुमार, दिलीप कुमार, बेबी, जड़ावती, गुड्डी देवी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





