✍️ नागेंद्र माली (वशिष्ठ पत्रकार)आवाज न्यूज़
बदलापुर, जौनपुर।
बदलापुर स्थित श्री सिंह शावकराम कंप्यूटर सेंटर में मारुति फाइनेंस द्वारा “धन संवाद” वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन, साइबर सुरक्षा, बचत की आदत, बीमा योजनाओं तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक व्यक्ति के लिए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को यूपीआई, नेट बैंकिंग, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल फ्रॉड से बचाव, मजबूत पासवर्ड का उपयोग, ओटीपी किसी के साथ साझा न करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए वित्तीय जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं अजय ने सह-समन्वयक के रूप में कार्यक्रम के सफल संचालन में अपना सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री सिंह शावकराम कंप्यूटर सेंटर के संचालक प्रदीप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने मारुति फाइनेंस की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समय-समय पर इस प्रकार की व्यावहारिक जानकारी मिलती रहनी चाहिए।
कार्यक्रम में कंप्यूटर सेंटर के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल वित्तीय सेवाओं, बचत, बीमा, डिजिलॉकर, सरकारी योजनाओं तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। छात्रों ने विशेषज्ञों से अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका विस्तार से उत्तर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, वित्तीय अनुशासन अपनाने तथा जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से कराने की मांग की।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















