Home जौनपुर परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 3 स्कूल बसें और 6 ओवरलोड ट्रक...

परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन, 3 स्कूल बसें और 6 ओवरलोड ट्रक सीज

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
जौनपुर।जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने जनपद में स्कूली वाहनों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने पर 03 स्कूल बसों को सीज किया गया, जबकि 05 अन्य स्कूल वाहनों का चालान किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों की लगातार जांच की जाएगी। सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से अपडेट कराएं। अभिभावकों से भी बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जानकारी रखने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम विशेष अभियान चलाकर बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन न करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान 06 ओवरलोड ट्रकों तथा बिना परमिट संचालित 02 बसों को भी सीज कर संबंधित थानों में खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleहाईटेंशन तार से झुलसे मासूम के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
Next article21 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में दो दोषी, 6-6 साल की सजा
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।