आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
सुइथाकला क्षेत्र के सुरापुर (लमिया) गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय दयाराम वर्मा की चौथी पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाजसेवा को याद किया।
मुख्य अतिथि जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्व. दयाराम वर्मा का संपूर्ण जीवन न्याय, जनसेवा और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हर वर्ग के लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता की। ऐसे व्यक्तित्व भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्श और विचार हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि स्व. दयाराम वर्मा ने सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों और जनसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनके कार्य और व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
गांधी स्मारक विद्यालय संकुल समोधपुर के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह ‘रानू’ ने कहा कि स्व. दयाराम वर्मा शिक्षा, सामाजिक चेतना और नैतिक मूल्यों के प्रबल समर्थक थे। समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना हमेशा स्मरणीय रहेगी।
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता विपिन बिहारी पटेल (कादीपुर), अधिवक्ता विनीत बिहारी पटेल (उच्च न्यायालय, लखनऊ) एवं विक्रम बिहारी पटेल (शाखा प्रबंधक, सहकारी बैंक, लखीमपुर खीरी) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार मौर्य, प्रो. अरविंद कुमार सिंह, जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्य, डॉ. अविनाश वर्मा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दुष्यन्त मिश्रा, रामकिशुन वर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह ‘बबलू’, जयशंकर सिंह, राजकुमार वर्मा, राम विनय मौर्य, बलदेव पाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया















