Home जौनपुर Jaunpur News आए मैसेज से खाते से उड़ाए दो लाख से ज्यादा

Jaunpur News आए मैसेज से खाते से उड़ाए दो लाख से ज्यादा

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। एयरटेल कंपनी के नाम से आए एक मैसेज पर भरोसा करना उसे भारी पड़ गया। जालसाजों ने उसके बैंक खाते से 2.09 लाख रुपये से अधिक की रकम पार कर दी। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। उक्त गांव निवासी लियाकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 मई को उसके मोबाइल पर एयरटेल के नाम से एक मैसेज आया। उसने उसे कंपनी का आधिकारिक संदेश समझकर ओके कर दिया। इसके तुरंत बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया स्थित उसके खाते से क्रमशः 95 हजार, 5 हजार, एक लाख और 9031.89 रुपये कट गए। खाते से कुल 2,09,031.89 रुपये निकलने पर उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल बैंक के कस्टमर केयर पर सूचना देने के साथ पुलिस से शिकायत की। बरसठी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि, मोबाइल मैसेज और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की गई जान,एक घायल
Next articleमालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।