Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News शाहगंज :अधिवक्ता के ऊपर हुए हमले से साथियों में आक्रोश

Jaunpur News शाहगंज :अधिवक्ता के ऊपर हुए हमले से साथियों में आक्रोश

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

पूर्व महामंत्री पर प्राणघातक हमले के विरोध में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News एसडीएम के अमर्यादित व्यवहार से आक्रोशित हुए अधिवक्ता

शिव कुमार प्रजापति 

शाहगंज जौनपुर । अधिवक्ता संघ शाहगंज के पूर्व महामंत्री एडवोकेट लालचन्द्र के ऊपर पड़ोसी द्वारा हुए जानलेवा हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने किया कार्य बहिष्कार। ज्ञात हो कि रविवार को अधिवक्ता लालचन्द्र के पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और अधिवक्ता के पड़ोसी ने अधिवक्ता के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे अधिवक्ता चोटिल हो गए। अधिवक्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अधिवक्ता का शांति भंग में चालान कर दिया। जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीम शाहगंज कार्यालय का घिराव किया और अपने साथी के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए कार्रवाई एवं विपक्षियों द्वारा  प्राणघातक हमले को लेकर एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौपा। आक्रोशित अधिवक्ताओं की भावनाओं को समझते हुए एसडीएम शाहगंज ने तत्काल क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान को अपने कार्यालय बुलाया और तत्काल निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया। क्षेत्राधिकार शाहगंज एवं एसडीएम शाहगंज के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए। परंतु दिन भर कार्य बहिष्कार करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। खेतासराय थाना अंतर्गत ग्राम मैनुद्दीनपुर  निवासी अधिवक्ता लालचंद ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि हमारे पड़ोसियों ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया। एसडीएम शाहगंज को ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता संघ शाहगंज के अध्यक्ष भोलेंद्र यादव ने तत्काल अधिवक्ता साथी के ऊपर हमला करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम कार्यालय पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ जमा हुई। उक्त अवसर पर महामंत्री डॉ दुर्गा प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट लालता प्रसाद यादव, एडवोकेट बृजेश यादव, एडवोकेट आदर्श श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री पुष्प कांत यादव, पूर्व अध्यक्ष महंत देव यादव, पूर्व महामंत्री अमरनाथ सिंह, गुड्डू सिंह आदि सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी :सुरेंद्र कुमार यादव
Next articleJaunpur News:जौनपुर के लोगों ने एक सुर में गया मेरा देश महान है मेरा देश महान है देशभक्ति गीत का प्रीमियर हुआ
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।