Home जौनपुर मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

0
🔊 खबर सुनें

सांकेतिक चित्र 

जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी हीरावती प्रजापति उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी कैलाश नाथ प्रजापति सोमवार दोपहर श्री कृष्णा नगर स्टेशन के पश्चिम दिशा में गेट के बगल वाराणसी की तरफ से लखनऊ को जाने वाली माल गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौके हो गई।श्री कृष्णा नगर स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल मनजीत कुमार और जीआरपी कांस्टेबल रविंद्र कुमार पटेल तत्काल मौके पर पहुंच गए।जीआरपी जवान ने लाश को कब्जे में ले लिया। हालांकि घटना से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News आए मैसेज से खाते से उड़ाए दो लाख से ज्यादा
Next articleकार की जद में आकर पांच घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।