Home जौनपुर Jaunpur News नीलिमा गुप्ता ने संभाली बदलापुर खंड विकास अधिकारी की कमान,...

Jaunpur News नीलिमा गुप्ता ने संभाली बदलापुर खंड विकास अधिकारी की कमान, ब्लॉक कर्मचारियों ने किया स्वागत

0
Jaunpur News नीलिमा गुप्ता ने संभाली बदलापुर खंड विकास अधिकारी की कमान, ब्लॉक कर्मचारियों ने किया स्वागत
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बदलापुर / जौनपुर। जनपद सुल्तानपुर से स्थानांतरित होकर आईं नीलिमा गुप्ता ने बुधवार को बदलापुर विकासखंड में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीओ पंचायत रणजीत सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों ने नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अजय, रजक, आकाश सिंह, कुलदीप यादव, रत्नेश यादव, अरुण कुमार सिंह सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी का स्वागत करते हुए उनसे परिचय प्राप्त किया और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद तिवारी का स्थानांतरण जनपद फतेहपुर हो गया है। उनके स्थानांतरण के बाद नीलिमा गुप्ता ने बदलापुर विकासखंड की जिम्मेदारी संभाली।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleतंत्र-मंत्र का डर दिखाकर महिला से एक लाख की ठगी का आरोप, शाहगंज पुलिस ने कथित तांत्रिक को किया गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here