Home आवाज़ न्यूज़ Jaipur News : ऊर्जा मंत्री ने कनवास में 6 करोड़ रुपए...

Jaipur News : ऊर्जा मंत्री ने कनवास में 6 करोड़ रुपए से निर्मित राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण किया..

0
🔊 खबर सुनें

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा जिले की लोढाहेड़ा, हिंगोनिया और कनवास पंचायत में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लिया।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा जिले की लोढाहेड़ा, हिंगोनिया और कनवास पंचायत में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने जल संसाधन, सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के 13 करोड रुपए से अधिक के कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान जयवीर सिंह, उप प्रधान ओम नागर अडूसा, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष ओम मेहता, लोढाहेड़ा सरपंच बृजमोहन मेहता, बाछीहेडा सरपंच बीना नागर सहित अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य , सड़क, बिजली, पानी समेत सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम कर रही है। सांगोद विधानसभा क्षेत्र के तीनों ही उपखंड में कॉलेज खोल दिए गए हैं और भवन की भी व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन कॉलेज का सबसे अधिक लाभ बेटियों को मिलेगा। उच्च शिक्षा के लिए बेटियों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को और अधिक अवसर देने होंगे। जब-जब भी बेटियों को मौका मिला है, उन्होंने लगन और मेहनत से बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि कनवास में पॉलिटेक्निक कॉलेज खुलने से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं को बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आवाँ चौराहे से धुलेट चौराहे तक 2 करोड रुपए की लागत से गौरव पथ बनेगा। इससे कॉलेज भी जुडेगा और बाईपास भी बेहतर होगा।

श्री नागर ने लोढ़ाहेड़ा में संबोधित करते हुए कहा कि कालीसिंध पर एनिकट बनने से यहां पडने वाले भंवर से मुक्ति मिलेगी। लोढ़ाहेड़ा से कूंकड़ाखेड़ी हनुमान जी तक तीन किलोमीटर ग्रेवल सड़क बनी है। यहां सड़क निर्माण के लिए बजट में प्रस्ताव ले लिया गया है। जल्दी यहां डामर रोड की स्वीकृति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि परवन से हर खेत को पानी मिलेगा तो हर घर को भी पीने का शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर परिवार को पक्का घर और महिलाओं को शौचालय की सौगात मिली है। वहीं निशुल्क राशन की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही, किसानों को हर साल 9 हजार रुपए सम्मान निधि के रूप में प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा पोर्टल खोल दिया गया है। अभी तक 20 लाख से अधिक परिवार इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने बाछीहेड़ा में कहा कि सड़क के पैचवर्क का काम मार्केटिंग बोर्ड से स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने तालाब पर इंटरलॉकिंग और गौशाला की प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण के लिए राशि दिलाने का भी आश्वासन दिया।

मंत्री श्री नागर ने लोढ़ाहेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय में 1.98 करोड रुपए से होने वाले एनीकट के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद लक्ष्मीनाथ गौशाला बाछीहेड़ा में आयोजित लोकार्पण समारोह में 4.41 करोड रुपए से निर्मित मामोर से हिंगोनिया वाया केशोली बाछीहेड़ा सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही, 61 लाख रुपए से की लागत से किए गए बाछीहेड़ा तालाब के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। श्री नागर ने कनवास में 6 करोड रुपए की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleराजस्थान : अजमेर प्रगति के पथ पर अग्रसर,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सड़क निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ..
Next articleAmethi News अमेठी में शादी में डीजे डांस पर दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने जाम की सड़क
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।