Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News इंस्टाग्राम पर सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का...

Jaunpur News इंस्टाग्राम पर सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, युवती गिरफ…

0
Jaunpur News इंस्टाग्राम पर सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, युवती गिरफ...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

सुजानगंज पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा, आरोपी को न्यायालय भेजा

जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सुजानगंज पुलिस ने 19 वर्षीय युवती तनु तिवारी उर्फ तनवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को सांसद की मीडिया टीम के प्रतिनिधि अंजनी तिवारी उर्फ पंकज ने सुजानगंज थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक इंस्टाग्राम आईडी के माध्यम से सांसद सीमा द्विवेदी के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर अजय राय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सुजानगंज थानाध्यक्ष अमित पांडेय और महिला कांस्टेबल पल्लवी सिंह शामिल रहीं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर पुलिस की अवैध सूदखोरी करने वालों को चेतावनी, शिकायत पर होगी कार्रवाई
Next articleJaunpur News जौनपुर: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और दानपेटी उठा ले गए चोर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here