Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जौनपुर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत;...

Jaunpur News जौनपुर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत; दो घायल

0
Jaunpur News जौनपुर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत; दो घायल
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

चंदवक क्षेत्र में भैंसा नहर पुलिया के पास हुआ हादसा, घायलों का सीएचसी में चल रहा उपचार

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के मौढ़ेला-थानागद्दी मार्ग पर भैंसा नहर पुलिया के पास रविवार रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय रामकिशुन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी में उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात तीन लोग आजमगढ़ से खरगसेनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भैंसा नहर पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रामकिशुन पुत्र स्वर्गीय लल्लू राम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मनोज कुमार (31), पुत्र रामकिशुन, निवासी हमीरापुर, थाना चोलापुर, वाराणसी तथा सुकाराम (45), पुत्र स्वर्गीय जैजू राम, निवासी खरगसेनपुर, थाना केराकत, जौनपुर का उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बाइक सवारों के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News : जौनपुर: विवादित मकान की सफाई को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, छह लोग घायल
Next articleJaunpur News जौनपुर पुलिस की अवैध सूदखोरी करने वालों को चेतावनी, शिकायत पर होगी कार्रवाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here