Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर पुलिस की अवैध सूदखोरी करने वालों को चेतावनी, शिकायत पर होगी...

जौनपुर पुलिस की अवैध सूदखोरी करने वालों को चेतावनी, शिकायत पर होगी कार्रवाई

0
जौनपुर पुलिस की अवैध सूदखोरी करने वालों को चेतावनी, शिकायत पर होगी कार्रवाई
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

बिना लाइसेंस ब्याज वसूलने, मनमाना ब्याज लेने और रुपये न मिलने पर धमकी देने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करेगी पुलिस

जौनपुर। बिना वैध लाइसेंस के सूदखोरी करने और निर्धारित नियमों के विपरीत अत्यधिक ब्याज वसूलने वालों के खिलाफ जौनपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ब्याज की अदायगी न होने पर किसी व्यक्ति को धमकाने, प्रताड़ित करने या उसकी जमीन-मकान समेत अन्य संपत्ति पर अवैध कब्जे के लिए दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर रुपये देने वाले तथा लाइसेंस होने के बावजूद निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर मनमाना ब्याज वसूलने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्याज की रकम नहीं चुका पाने पर किसी व्यक्ति को धमकी देने, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने या उसकी संपत्ति अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने जैसे मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा।

### शिकायत के लिए जारी किया मोबाइल नंबर

जौनपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से सूदखोरी कर रहा है या ब्याज के नाम पर किसी को प्रताड़ित कर रहा है, तो पीड़ित संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9454458196 पर भी सूचना दी जा सकती है। ऐसे मामलों की जानकारी रखने वाले नागरिक भी पुलिस को अवगत करा सकते हैं।

पुलिस ने शिकायतकर्ताओं और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का आश्वासन दिया है। प्राप्त शिकायतों की जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी तथा मामला सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: मंदिर का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण और दानपेटी उठा ले गए चोर
Next articleJaunpur News जौनपुर में पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत; दो घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here