आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
जौनपुर। जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव डहिया गांव की निवासी रीता सरोज पत्नी फूलचंद ने अपने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने इस घटना की शिकायत मीरगंज थाना पुलिस से की, तो पुलिस ने मामले को टालने की कोशिश की और सुलह की सलाह देने लगी।
SP ऑफिस पहुंची महिला, सुनवाई के बाद शुरू हुई कार्रवाई
पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से नाराज होकर रीता सरोज पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के कार्यालय पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार, पड़ोसी रमाकांत यादव, उनकी पत्नी और बेटी ने बच्चों के मामूली विवाद को लेकर उसके घर में घुसकर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और स्थानीय पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही थी।
एसपी के निर्देश पर हरकत में आई मीरगंज पुलिस
पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने मीरगंज थाना प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि मामले में उचित कार्रवाई की जाए। एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने तत्काल एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज रमेश कुमार ने बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है, और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav





