🔊 खबर सुनें
✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
जौनपुर : अपहरण, जबरन वसूली और लूट के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी सुरेरी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
दिव्य प्रकाश सिंह सुरेरी थाने के पूर्व थानाध्यक्ष हैं। मामले में नाम सामने आने के बाद से वह फरार चल रहे थे और पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को उन्होंने न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
कोर्ट में सरेंडर की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी इसकी चर्चा रही। अब मामले में न्यायालय की आगे की कार्रवाई के साथ ही पुलिस की जांच जारी रहेगी।




