Home आवाज़ न्यूज़ राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में उमड़ा मरीजों का जन सैलाब

राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में उमड़ा मरीजों का जन सैलाब

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पूजा यादव आवाज न्यूज़
…………………………..
जौनपुर। इन दिनों भीषण गर्मी एवं प्रचंड धूप की वजह से मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुबह 8:00 बजे से ही मरीजों की कतारें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लग जाती हैं और यह सिलसिला लगभग 4:00 बजे तक चलता रहता है। मरीज जनपद के कोने-कोने से विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए मेडिकल कॉलेज आते हैं और काफी बड़ी लाइन में लग जाते हैं जौनपुर जनपद के अतिरिक्त तमाम मरीज जनपद के पड़ोसी जिलों वाराणसी भदोही प्रतापगढ़ आजमगढ़ अंबेडकर नगर सुल्तानपुर से भी आते हैं। मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग, गायनी विभाग , जनरल मेडिसिन विभाग,बाल रोग विभाग,सर्जरी,टीवी एंड चेस्ट विभाग तथा अन्य महत्वपूर्ण विभाग संचालित है हर विभाग में मरीजों की अच्छी खासी संख्या बनी रहती है सर्वाधिक मरीज जनरल मेडिसिन विभाग में देखे जाते हैं।रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ही मरीजों की सुविधा के लिए बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं जिससे वह गर्मी से निजात पा सकें।मेडिकल कॉलेज प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास में जुटा है।सभी विभागों के डॉक्टर एवं सहयोगी स्टाफ मरीज को उचित परामर्श देते हैं और मरीज दवा वितरण काउंटर से दवा लेकर अपने-अपने घर को जाते हैं।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार*

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआजमगढ़: SSC-GD भर्ती के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर अभ्यर्थियों से करता था वसूली
Next articleJaunpur News जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here