आवाज़ न्यूज़ | संवाददाता – जौनपुर
जौनपुर, सरपतहा।
सरपतहा थाना क्षेत्र के अर्शिया बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब आधा दर्जन बदमाशों ने तीन युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का विवरण:
घायलों में शामिल हैं:
- विशाल सिंह (20 वर्ष), पुत्र विनोद सिंह
- केतन तिवारी, पुत्र विशिष्ट तिवारी
- मोनू तिवारी (25 वर्ष), पुत्र महेंद्र तिवारी
पीड़ितों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर गांव के पास कुछ संदिग्ध युवक मुंह पर गमछा बांधकर लाठी-डंडे लेकर टहलते नजर आए। जब ग्रामीण युवकों ने उनसे उनकी पहचान पूछी, तो हमलावरों ने अचानक चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर सरपतहा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
हमले के बाद पूरे इलाके में आतंक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















