Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का 5 नवंबर को शिलान्यास करेंगे केंद्रीय...

Jaunpur News मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का 5 नवंबर को शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

0
Jaunpur News मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का 5 नवंबर को शिलान्यास करेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन ...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बाईपास निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। आगामी 5 नवंबर 2026 को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुंगरा बादशाहपुर बाईपास का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर सार्वजनिक महाविद्यालय, मुंगरा बादशाहपुर के परिसर में सुबह 10 बजे समारोह आयोजित किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बाईपास के शिलान्यास को मुंगरा बादशाहपुर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग रही है। बाईपास बनने से नगर में यातायात का दबाव कम होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्र के विकास को भी गति मिल सकती है।

सीमा द्विवेदी ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर बाईपास केवल सड़क निर्माण की परियोजना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा और विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने माताओं-बहनों, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं और सभी नागरिकों से 5 नवंबर को सुबह 10 बजे सार्वजनिक महाविद्यालय परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में पहुंचने की अपील की।

भाजपा नेताओं ने इस आयोजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleआज़म खान ने ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here