Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News खुटहन के पनौली में महिला की हत्या शरीर...

Jaunpur News खुटहन के पनौली में महिला की हत्या शरीर से गहने गायब होने पर उठे सवाल*

0
1001689600
🔊 खबर सुनें

 

रिपोर्ट: धर्मेंद्र कुमार बिंद

*खुटहन, जौनपुर।* थाना क्षेत्र के ग्राम पनौली में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 45 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के अंदर मिला। मृतका के शरीर से गहने गायब होने की बात सामने आने के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामले को लेकर लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

मृतका की पहचान गुड़िया (45) पत्नी मुख्तार के रूप में हुई है। घटना का पता दोपहर में उस समय चला, जब स्कूल गई उनकी बेटी पढ़ाई पूरी कर घर लौटी। घर के अंदर मां को बेसुध पड़ा देख बेटी ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के अनुसार, गुड़िया के पति मुख्तार सऊदी अरब में मजदूरी करते हैं, जबकि उनके दो बड़े बेटे सैफ (24) और कैफ (20) अहमदाबाद में रहकर काम करते हैं। घर पर गुड़िया अपनी दो बेटियों सानिया (15) और साहिबा (14) के साथ रहती थीं।

मां की अचानक मौत के बाद बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और गहने गायब होने के मामले में क्या तथ्य सामने आते हैं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleउम्रदराज लोगों की फिटनेस और याददाश्त के लिए पारंपरिक ‘हठ योग’ से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है ‘योगक्यू’ (YogaCue)
Next articleJaunpur News अनियंत्रित टेंपो ने 10 लोगों को मारी टक्कर, तीन गंभीर जिला अस्पताल रेफर
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।